RSS चीफ Mohan Bhagwat का बड़ा बयान, कहा- हम कभी बंट गए थे लेकिन वह भी मिला लेंगे

इंदौर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मोहन भागवत ने एक बड़ा बयान दिया है। उस बयान की बात करते हैं। भारत सभी की भविष्यवाणियों को गलत साबित करते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है क्योंकि यह ज्ञान, कर्म और भक्ति के पारंपरिक दर्शन में विश्वास से प्रेरित है।

Mohan Bhagwat ने कहा कि हम एक बार बंटे थे और उसे फिर से करेंगे। पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का जिक्र करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि उन्होंने एक बार कहा था कि स्वतंत्रता के बाद आप जीवित नहीं रह पाएंगे और विभाजित हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत ने एकजुट रहकर उन्हें गलत साबित कर दिया है। अब इंग्लैंड खुद बंटवारे की स्थिति में आ रहा है। लेकिन हम नहीं बटेंगे और हम आगे बढ़ेंगे। हम कभी बंटे थे। पहले बंटे थे लेकिन उसे हम फिर से एक करेंगे।

ज्ञान, कर्म और भक्ति की संतुलित त्रिवेणी जीवन में कैसे बहानी है यह हमारे पूर्वजों ने अनेक पंथ, संप्रदायों के माध्यम से अनेक रास्ते बताकर सबको बताया है। उस पर श्रद्धा रखकर आज भी अपना देश चलता है। और इसलिए सबकी भविष्यवाणियां झूठी कराकर हमारा देश आगे बढ़ रहा है।

चर्चिल ने कहा था तुम टिकोगे नहीं, स्वतंत्र हो जाओगे तो बंट जाओगे। नहीं हुआ। इंग्लैंड बंटने की स्थिति में आ रहा है। हम नहीं बटेंगे, हम बढ़ेंगे आगे। कभी बंट गए थे, वह भी हम मिला लेंगे फिर से।

Comments

Popular posts from this blog

India Pakistan Match के खिलाफ Uddhav Thackeray गुट का बड़ा ऐलान

Nepal के Kathmandu में कर्फ्यू हटा, हालात सामान्य, Sushila Karki बनीं प्रधानमंत्री

PM Modi को लेकर Donald Trump के बयान पर बोले Akhilesh Yadav | India-US Relations